जय श्री राम | ॐ नमः शिवाय | हर हर महादेव

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सुल्तानपुरी, दिल्ली में 10 फरवरी से

प्रकाशित: December 23, 2019

उपासना डेस्क, दिल्ली। हिन्दू धर्म रक्षा समिति द्वारा आगामी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक सुल्तानपुरी, दिल्ली में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री महाराज के श्री मुख से भागवत कथा ज्ञान गंगा की अविरल धारा बहेगी। 9 फरवरी पूर्णिमा को भूमि पूजन के साथ शुरू इस धार्मिक आयोजन में 16 फरवरी 2020 तक कथा का श्रवण किया जाएगा। 17 फरवरी 2020 को पूर्णाहुति हवन भंडारा होगा।

कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा सभी धर्म प्रेमियों से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।