वार्षिक राशिफल 2020 – वृष राशि

इस वर्ष वृष राशि वाले जातकों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा। सुख भी दुख भी परंतु अपने सामर्थ्य से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना ले जाएंगे। जहां एक और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा, वही दांपत्य जीवन में अस्थिरता रहेगी। जो जातक नौकरी में है, संघर्ष करना पड़ेगा।

Astro Rahul Srivastava 9454621446

व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। धन संचय में कमी होगी। उधार लेन-देन से बचना होगा। धन के निवेश में सचेत रहना होगा। रोग एवं दुर्घटना से बचना होगा यद्यपि व्यवसाय में परिश्रम और संघर्ष के पश्चात लाभ की प्राप्ति होने के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें भूमि भवन वाहन में निवेश सोच समझ के करें।

जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। समय अनुकूल नहीं है धैर्य रखें यद्यपि आप वृष राशि होने के कारण प्रेम आपका स्वभाव है। फिर भी प्रेम पाने के लिए अपने कुछ अवगुणों को दूर करना होगा आप प्रेम गहराई से करते हैं पर मनमानी नहीं चलेगी। विवेक पूर्वक व्यवहार करें अपने अहम को किनारे रखिए।

कुल मिलाकर यह वर्ष वृष राशि के लोगों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। अपने मनोबल और मेहनत के बल पर दुर्लभ लक्ष्य हासिल हो सकता है। अपने दुर्गुणों को दूर कीजिए आप व्यवसाय प्रेम एवं पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे और सफल होंगे।

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You