Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/upasanat/domains/upasanatv.com/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo-premium-temp/frontend/class-twitter.php on line 495
Vart/Tyohar

मौनी अमावस्या यानी आस्था का पर्व

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। वर्ष 2016 में 8 फरवरी (सोमवार) को मौनी अमावस्या है। इसी दिन सोमवती अमावस्या भी है। ज्योतिष के अनुसार, विभिन्न योगों का निर्माण होने से यह विशेष दिन है। इस दिन किए गए दान-पुण्य, पूजन, स्नान आदि शीघ्र फलदायी होते हैं।

इस अमावस्या का संबंध मौन से है, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौन भी एक तप है। हमारी संस्कृति में मौन को बहुत प्रधानता दी गई है। शास्त्रों में उस व्यक्ति को मुनि कहा गया है जो मौन रहकर सत्कार्य करे। इसलिए ऋषियों ने मौन का महत्व जानने के लिए एक दिन (मौनी अमावस्या) उसके लिए निश्चित कर दिया।

यूं तो प्रत्येक अमावस्या पितृदेवों को नमन करने के लिए होती है। मौनी अमावस्या के दिन प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान आदि कर अपने पितृदेवों को प्रणाम करें। इस दिन अपने इष्टदेव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही मौन व्रत लें।

Comments

comments

Upasana Desk

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!