उत्तर प्रदेश सरकार अब स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। 9 से 18 अक्तूबर 2025 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में “स्वदेशी मेले” आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” अभियान को नई दिशा देगा।
क्रमांक | जनपद का नाम | मेला अवधि | मेला स्थल (Venue) |
---|---|---|---|
1 | आगरा | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां |
2 | अलीगढ़ | 09–18 अक्तूबर 2025 | नुमाइश ग्राउंड |
3 | अयोध्या | 09–18 अक्तूबर 2025 | गवर्नमेंट इंटर कॉलेज |
4 | अंबेडकर नगर | 09–18 अक्तूबर 2025 | जिला उद्योग प्रोत्साहन कार्यालय परिसर |
5 | अमेठी | 09–18 अक्तूबर 2025 | पीएम श्री नवोदय विद्यालय, गौरगंज |
6 | अमरोहा | 09–18 अक्तूबर 2025 | सुमंगलम बे विवे हॉल |
7 | औरैया | 09–18 अक्तूबर 2025 | रामलीला ग्राउंड (नुमाइश मैदान) |
8 | आजमगढ़ | 09–18 अक्तूबर 2025 | अम्बेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर |
9 | बदायूं | 09–18 अक्तूबर 2025 | बदायूं क्लब |
10 | बागपत | 09–18 अक्तूबर 2025 | सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज |
11 | बहराइच | 09–18 अक्तूबर 2025 | गढ़घर मैदान |
12 | बलिया | 09–18 अक्तूबर 2025 | डीआईसी परिसर |
13 | बलरामपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | बड़ा परेड ग्राउंड |
14 | बांदा | 09–18 अक्तूबर 2025 | पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड |
15 | बाराबंकी | 09–18 अक्तूबर 2025 | देवा, बाराबंकी |
16 | बरेली | 09–18 अक्तूबर 2025 | अब्दुल हॉट, सिविल लाइन्स |
17 | बस्ती | 09–18 अक्तूबर 2025 | उद्योग कार्यालय परिसर |
18 | बिजनौर | 09–18 अक्तूबर 2025 | नुमाइश ग्राउंड |
19 | बुलंदशहर | 09–18 अक्तूबर 2025 | मालका पार्क |
20 | चंदौली | 09–18 अक्तूबर 2025 | राधाकृष्ण मैरिज हॉल, विकास भवन के पास |
21 | देवरिया | 09–18 अक्तूबर 2025 | देवरिया क्लब, सदर |
22 | एटा | 09–18 अक्तूबर 2025 | जिला पंचायत परिसर |
23 | इटावा | 09–18 अक्तूबर 2025 | राजकीय इंटर कॉलेज मैदान |
24 | फ़र्रुखाबाद | 09–18 अक्तूबर 2025 | चयन इंटर कॉलेज ग्राउंड |
25 | फ़तेहपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | राजकीय आईटीआई मैदान |
26 | फिरोज़ाबाद | 09–18 अक्तूबर 2025 | विकास भवन के समीप, सिविल लाइन्स |
27 | गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) | 09–18 अक्तूबर 2025 | नोएडा हाट, सेक्टर 33A |
28 | गाज़ियाबाद | 09–18 अक्तूबर 2025 | रामलीला मैदान, संजय नगर |
29 | गाज़ीपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | ऑडिटोरियम परिसर, विकास भवन |
30 | गोंडा | 09–18 अक्तूबर 2025 | गांधी पार्क / टाउन हॉल |
31 | गोरखपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | चंपा देवी पार्क, तरामंडल रोड |
32 | हमीरपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | चौरा देवी मंदिर मैदान |
33 | हरदोई | 09–18 अक्तूबर 2025 | गांधी भवन मैदान |
34 | हाथरस | 09–18 अक्तूबर 2025 | आर.डी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज |
35 | झांसी | 09–18 अक्तूबर 2025 | मुक्ताकाशी मंच, मेला मैदान |
36 | कन्नौज | 09–18 अक्तूबर 2025 | के.के. इंटर कॉलेज मैदान |
37 | कानपुर देहात | 09–18 अक्तूबर 2025 | नगर पंचायत अकबरपुर |
38 | कानपुर नगर | 11–18 अक्तूबर 2025 | लॉन नं. 3, मोतीझील |
39 | कासगंज | 09–18 अक्तूबर 2025 | विवेकानंद पार्क, औद्योगिक क्षेत्र |
40 | कौशांबी | 09–18 अक्तूबर 2025 | डायट मैदान, मंझनपुर |
41 | कुशीनगर | 09–18 अक्तूबर 2025 | पडरौना |
42 | ललितपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | गौरी शंकर मंदिर मैदान |
43 | लखनऊ | 09–18 अक्तूबर 2025 | लखनऊ यूनिवर्सिटी ग्राउंड |
44 | महाराजगंज | 09–18 अक्तूबर 2025 | जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ग्राउंड |
45 | महोबा | 09–18 अक्तूबर 2025 | कलेक्ट्रेट परिसर |
46 | मैनपुरी | 09–18 अक्तूबर 2025 | शहीद पार्क, नगर पालिका परिसर |
47 | मथुरा | 09–18 अक्तूबर 2025 | सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान |
48 | मऊ | 09–18 अक्तूबर 2025 | डीआईसी कार्यालय परिसर |
49 | मेरठ | 09–18 अक्तूबर 2025 | राजकीय इंटर कॉलेज मैदान |
50 | मिर्जापुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी इंटर कॉलेज मैदान |
51 | मुरादाबाद | 09–18 अक्तूबर 2025 | नुमाइश मैदान |
52 | मुजफ्फरनगर | 09–18 अक्तूबर 2025 | मंडी समिति परिसर, नवीन मंडी स्थल |
53 | पीलीभीत | 09–18 अक्तूबर 2025 | गांधी स्टेडियम |
54 | प्रतापगढ़ | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी ग्राउंड, चौक सदर |
55 | प्रयागराज | 09–18 अक्तूबर 2025 | भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज |
56 | रायबरेली | 09–18 अक्तूबर 2025 | सामुदायिक केंद्र, रतापुर |
57 | रामपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | रोशनबाग इंडस्ट्रियल एस्टेट पार्क |
58 | सहारनपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | कंपनी बाग मैदान |
59 | संभल | 09–18 अक्तूबर 2025 | चंदौसी मैदान |
60 | संतकबीरनगर | 09–18 अक्तूबर 2025 | संत कबीर समाधि स्थल, मघार |
61 | संत रविदास नगर (भदोही) | 09–18 अक्तूबर 2025 | राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर |
62 | शाहजहांपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी ग्राउंड, खरनी बाग |
63 | शामली | 09–18 अक्तूबर 2025 | स्टेशन रोड, दिल्ली रोड |
64 | श्रावस्ती | 09–18 अक्तूबर 2025 | भनगा मैदान |
65 | सिद्धार्थनगर | 09–18 अक्तूबर 2025 | बीएसए ग्राउंड, नौगढ़ |
66 | सीतापुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | महावीर पार्क |
67 | सोनभद्र | 09–18 अक्तूबर 2025 | स्वामी विवेकानंद सभागार, रॉबर्ट्सगंज |
68 | सुलतानपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | पं. रामनरेश पाठक सभागार |
69 | उन्नाव | 09–18 अक्तूबर 2025 | निराला कला केंद्र |
70 | वाराणसी | 09–18 अक्तूबर 2025 | बेनियाबाग मैदान |
71 | चित्रकूट | 09–18 अक्तूबर 2025 | पुराना महिला थाना परिसर |
72 | जालौन | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी मैदान |
73 | लखीमपुर खीरी | 09–18 अक्तूबर 2025 | वलोभी मेमोरियल हॉल |
74 | हापुड़ | 09–18 अक्तूबर 2025 | जीआईसी मैदान / काश रेजीडेंसी |
75 | जौनपुर | 09–18 अक्तूबर 2025 | बीआरपी कॉलेज ग्राउंड, रोडवेज बस स्टैंड के पास |
यह घोषणा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने लोक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show (UPITS-2025) की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह कदम उठाया गया है। उस आयोजन में 80 से अधिक देशों के 500 विदेशी खरीदारों ने भाग लिया था और लगभग 11,200 करोड़ रुपये की व्यावसायिक पूछताछ दर्ज की गई थी।
मंत्री सचान ने बताया कि “स्वदेशी मेला” का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्योगों को नया बाजार और पहचान दिलाना है। प्रत्येक जिले में यह आयोजन दिवाली पूर्व उत्सव के रूप में किया जाएगा ताकि लोग त्योहार की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।
इन मेलों में खादी ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, रेशम विभाग, हथकरघा वस्त्र विभाग, ओडीओपी, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े उद्यमियों को मंच मिलेगा। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी अपने उत्पादों की बिक्री करेंगी।
संस्कृति विभाग के सहयोग से मेलों में लोककला, संगीत और पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम होंगे, जिससे यह आयोजन एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप लेगा। मंत्री ने बताया कि छोटे उद्यमियों को नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें।
श्री सचान ने कहा, “जब हम दिवाली पर अपने घरों को रोशन करें तो मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प वस्तुएं और खादी उत्पाद अपने ही प्रदेश के कारीगरों से खरीदें — यही सच्चा आत्मनिर्भरता का उत्सव है।”
यह “स्वदेशी मेला” न केवल प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि गांवों में खुशहाली और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित करेगा।