400 किलो, 120 फीट लंबी अगरबत्ती से 45 दिन महकेगा सिंहस्थ

गुजरात स्थित सोमनाथ महादेव के भक्तों ने मिलकर 120 फीट लंबी अगरबत्ती बनाई है। यह बुधवार को मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुई। इस अगरबत्ती को सिंहस्थ महाकुंभ में भगवान के समक्ष प्रज्वलित किया जाएगा। खासबात यह है कि यह पूरे सिंहस्थ के दौरान 45 दिनों तक जलती रहेगी।

यह सामग्री का हुआ इस्तेमाल
इसके निर्माण में 21 किलो गाय का गोबर, 500 लीटर गौमूत्र, 180 लीटर दही, 520 ग्राम गूगल, 500 किलो खोपरा बूरा, और अन्य सामग्री इस्तेमाल की गई है, बांस पर यह लेप लगाया गया है। इसका वजन करीब 4 हजार किलोग्राम है। इसीक लागत दो लाख 95 हजार 320 रुपए बताई गई है।

मंगलवार को पहुंचेगी सिंहस्थ उज्जैन
अगरबत्ती मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर होती हुई उज्जैन सिंहस्थ परिसर में पहुंचेगी। जहां पर सिंहस्थ के दौरान आयोजित किए जाने वाले कामधेनु महायज्ञ में इसे प्रज्वलित किया जाएगा। अगरबत्ती लगभग 45 दिनों तक सिंहस्थ परिसर में खुशबू बिखेरेगी।

Patrika

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You