उज्जैन में किसान कल्याण यज्ञ, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

उज्जैन:मोहनपुरा टोल नाका के पास चल रहे किसान कल्याण यज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के समय महायोगी पायलट बाबा ने हेलिकॉप्टर से यज्ञ मंडप पर पुष्प वर्षा की। पूर्णाहुति में जूना अखाड़े के महंत भी शामिल हुए।

मोहनपुरा टोल नाका के पास महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरि महाराज के नेतृत्व में किसान कल्याण यज्ञ आयोजित किया गया था। नौ दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन आसपास के लोगों ने आहुति दी। शुक्रवार को महायोगी पायलट बाबा, अवधूत अरुण गिरि, महामंडलेश्वर शिवांगीनंद गिरि के साथ जूना अखाड़े के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत प्रेमगिरि महाराज एवं महंत उमाशंकर भारती ने भी आहुति दी।

मीडिया प्रभारी रामबाबू चौबे ने बताया सुबह 11 बजे पूर्णाहुति के समय उपस्थित संतों ने हेलिकॉप्टर से यज्ञ मंडप पर पुष्प वर्षा की। यज्ञ में जूना अखाड़े के महंतों के शामिल होने से पायलट बाबा और उनके साथियों की अखाड़े में शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि अखाड़े ने बाबा एवं उनके शिष्यों को बर्खास्त कर दिया था।

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You