जय श्री राम | ॐ नमः शिवाय | हर हर महादेव

सिनेमाघरों में होगी कुंभ मेला 2019 की ब्रांडिंग, सिनेमा मालिकों ने दी सहर्ष सहमति

प्रकाशित: December 21, 2017

कुंभ की ब्रांडिंग करने के लिए जहां एक सभी कार्यालयों में, कार्यालय भवनों एवम कक्षो में कुम्भ का लोगो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिये गए है।

उसी क्रम में एक बड़ी पहल जिलाधिकारी श्री सुहास एल वाई ने करते हुए इसे इलाहाबाद के सभी सिनेमाघरों में शो शुरू होने से पूर्व तथा मध्य में यह लोगो कुछ क्षण के लिए प्रदर्शित करने का अनुरोध सिनेमा मालिको एवम उनके संगठनों से किया था जिस पर सिनेमा मालिको एवम उनके संगठनों ने अपनी सहर्ष सहमति दी है। अतः सभी सिनेमाघरों में शो सुरु होने के पूर्व लोगो कुछ देर के लिए प्रदर्शित किया जायेगा।