जय श्री राम | ॐ नमः शिवाय | हर हर महादेव

श्रीमदभागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रकाशित: February 6, 2018

उपासना डेस्क: अर्पण सेवा संस्थान की अखंड भक्तिसत्संग यात्रा का साप्ताहिक आस्था जनजागरण हरियाणा के नीमला गांव में बड़ी धूमधाम से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।यह धार्मिक यात्रा वृंदावन से गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके से होती हुई सिरसा के नीमला पहुंची थी।

साप्ताहिक आस्था जागरण की शुरुआत सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलशयात्रा के साथ शुरू हुई।उसके बाद साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। धर्म का प्रचार कर रहे राष्ट्रीय कथावाचक नरेन्द्र माधव ने भगवान की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जिस घर मे लड्डू गोपाल की सेवा होती है उस घर मे कभी अशांति नही रहती।

मनुष्य का परम धर्म परोपकार करते हुए परमात्मा को याद करना है।हे नाथ मैं आपको न भूलूँ के मंत्र से नियमित हरि स्मरण करना चाहिए। कार्यक्रम में मनोहारी झांकी भी सजाई गई।भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का समापन कलश वितरण, पूर्ण आहुति व विशाल भंडारे के साथ किया गया।

साथ ही श्री माधव ने अगली साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा की जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान गढ़ जं स्थित अशोक वाटिका में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक होगी।कार्यक्रम में स्वामी जितेंद्र शास्त्री, छायाकार राजपाल, अंजनी लड्डा, श्री कृष्ण गौसेवा समिति के सदस्यों समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।