18 अगस्त से राहु-केतु बदलेंगे राशि, मार्च 2019 तक ऐसा रहेगा असर – पं सोमेश्वर जोशी

पं. सोमेश्वर जोशी
Mo. 9907058430

पं सोमेश्वर जोशी के अनुसार इस दिन राहु-केतु राशि में परिवर्तन करेंगे. दोनों ग्रह 12 राशियों का 18 साल में एक चक्र पूरा करने के बाद फिर से नयी राशियों में प्रवेश करेंगे. मौजूदा समय में राहु सिंह राशि में प्रवास कर रहा है. अब यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा. इसके साथ ही कुंभ राशि से केतु मकर राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों का यह फेरबदल १७-१८ अगस्त की रात्रि 2:40 बजे होगा.18 अगस्त से राहु-केतु राशि बदल रहे हैं। राहु कर्क में और केतु मकर राशि में 7 मार्च 2019 तक रहेंगे। कर्क राहु के शत्रु चंद्रमा की राशि है। मकर केतु के मित्र शनि की राशि है। राहु और केतु को ज्याेतिष में छाया ग्रह माना जाता है। ये लगभग 18 महीने में राशि में बदलते हैं। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं यानी उल्टे चलते हैं। राहु-केतु का राशि परिवर्तन वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

क्या असर पड़ेगा देश-दुनिया पर
राहु और केतु को पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव माना जाता है। इनके राशि बदलने के बाद होने वाले अशुभ असर से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। इन ग्रहों का असर देश, प्रदेश और राज्य की सीमाओं पर भी होता है। जिससे इन स्थानों पर असर पड़ेगा। अपने शत्रु ग्रह की राशि में राहु के होने से देश की सीमाओं पर तनाव बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा है। देश और दुनिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में महत्वपूर्ण बदलाव भी हो सकते हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से धोखा, झूठ, चोरी, षड़यंत्र, अनैतिक काम बढ़ने की संभावनाएं हैं। राहु जनसंचार, इंटरनेट और कम्प्यूटर का कारक होने से इनसे जुड़े बड़े बदलाव देश में हो सकते हैं।

 

राशियों पर होगा यह असर 

मेष- समस्याओं से निजात व खुशहाली रहेगी।

वृष- व्यापार में नुकसान की आशंका बनी रहेगी, चिंता से उलझन बढ़ेगी।

मिथुन- सामाजिक स्तर गिरेगा, अपराध बोध होगा।

कर्क- शारीरिक कष्ट व दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

सिंह-परिवार में सुख-शांति आयेगी, जटिल समस्याओं का होगा निदान।

कन्या- मानसिक पीड़ा, शारीरिक कष्ट सतायेगा।

तुला- आर्थिक परेशानी और पारिवारिक दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, होगा आर्थिक लाभ।

धनु- मानसिक उत्पीड़न, व्यापार में धनहानि की आशंका बनेगी।

मकर- शारीरिक चोट, शत्रुओं से भय के साथ वाहन दुर्घटना की आशंका।

कुंभ- सामाजिक यश-कीर्ति में बढ़ोतरी, आर्थिक लाभ।

मीन- सम्मान और वैभव के साथ आर्थिक लाभ मिलेगा।

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You