विशाल भगवान चित्रगुप्त पूजन व कथा प्रवचन 20 को जयपुर में

अनिल कुमार श्रीवास्तव,उपासना डेस्क: भगवान चित्रगुप्त के प्रसार को लेकर प्रयासरत कायस्थ युवाओं द्वारा आगामी 20 जनवरी को राजस्थान में विशाल चित्रगुप्त पूजन व कथा प्रवचन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।पिंक सिटी के नाम से विख्यात जयपुर में होने वाले इस कार्यक्रम की कार्ययोजना बना ली गयी है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजकों ने दिन रात एक करना शुरू कर दिया है।

आगामी 20 जनवरी को जयपुर के बाबू नगर स्थित चित्रगुप्त ज्ञान मंदिर में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ साथ इष्टदेव की दिव्य पौराणिक कथा का प्रवचन भी किया जाएगा।समाज को एकता के सूत्र में पिरोने को लेकर आस्था के प्रतीक रूपी चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में आचार्य सत्य प्रकाश जी भगवान चित्रगुप्त महाराज के महात्म्य पर प्रकाश डालेंगे।

आयोजको ने भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-कथा के इस विशाल कार्यक्रम में पूरे देश के चित्रांशों से सक्रिय उपस्थिति का आग्रह करते हुए कहा है संगठित समाज के नव निर्माण में सभी कायस्थों की सहभागिता नितांत आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे 09672228333  :

निवेदक : एस डी माथुर, विनय सक्सेना, अनमोल माथुर, विवेक सक्सेना, सुमित सक्सेना, आलोक माथुर, सांकेत श्रीवास्तव, ललित सक्सेना

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You