Kumbh Mela 2025News

कुम्भ 2019 प्रयागराज साध्वी वैष्णवी भारती ने दिया मानवता व् सदभावना दिव्य सन्देश

उपासना डेस्क, प्रयागराज: परम पूज्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान “आत्मिक जाग्रति से विश्व शांति तक” के श्रेष्ठ दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर प्रयागराज कुम्भ महापर्व में आया है| संस्थान पिछले लगभग 40 वर्ष से सामाजिक कल्याण में नि:स्वार्थ रूप से संलग्न है| सलोरी मार्ग स्थित इस शिविर में प्रयागराज में देश विदेश से आने वाले लाखों जिज्ञासुओं के लिए नि:शुल्क योग शिविर, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, विभिन्न कथाओं, रुद्राभिषेक, रुद्राष्टाध्याय आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है|
संस्थान के अध्यक्ष, स्वामी आदित्यानंद जी ने बताया, “ प्रयागराज कुम्भ के माध्यम से दिव्य ज्योति संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक मानव को स्व से जोड़ना है जिससे कि वह अपने अंतर्घट में ईश्वरीय प्रकाश का दर्शन कर चिर स्थाई शांति को प्राप्त कर सके| और समाज की हर इकाई शांति को प्राप्त कर उन्नत जीवन जी सके|”
आज श्री कृष्ण कथा के चौथे दिन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवताचार्य महामंसविनी विदुषी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने बताया भगवान् श्री कृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की| इस घटना के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्य से आये हुए सभी श्रद्धालुओं को अवगत करवाया| ढूध का सार तत्व माखन है| उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया| और असार को छोड़ दिया| प्रभु हमे समझाना चाहतें हैं की सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है| इसीलिए हमे अपने अन्दर स्थित परमात्मा को प्राप्त करना चाहिए| इसी से जीवन कल्याण संभव है|
अध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान, भक्ति-रास, मधुर संगीत, देश भक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत प्रतिदिन संस्थान के शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। समाज में एकता, अखंडता व् सौहार्द का सन्देश देने हेतू संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है|

कुम्भ महापर्व में संसथान द्वारा निरंतर आध्यात्मिक, सामजिक व् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अत्यंत सरस, सागर्भित एवम वैज्ञानिकता से परिपूर्ण कथाएं। युवाओं के अंदर छिपी हुई क्षमताओं को जागृत कर, उन्हें सशक्त व सुदृढ़ बना सामाजिक प्रगति व् राष्ट्र विकास की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते कार्यक्रम। महिला सशक्तिकरण को उजागर करते कार्यक्रम| कुम्भ-दर्शन पर आधारित वैज्ञानिक सेमिनार व् वर्कशॉप का आयोजन।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं | युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है| मंथन नाम के प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बछो को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है| अंतर्दृष्टि नाम से दिव्यांगो की सहायतार्थ एक विलक्षण [राकल्प चलाया जा रहा है झा इन्हें रोज़गार भी दिया जाता है| संस्थान के एक अन्य प्रकल्प संतुलन के तहत नारी जागरूकता के अनेको कार्यक्रमों, मार्च का समय-समय पर आयोजन भी किया जाता है| इस विशाल आयोजन में युवा शक्ति नि:स्वार्थ योगदान दे समाज में मिसाल कायम कर रही है| | देश- विदेश के आये लाखों श्रद्धालुओं को इसका दुर्लभ लाभ प्राप्त हो रहा है| इस दिव्य व् विलक्षण शिविर से आप सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

Comments

comments

Upasana Desk

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You