Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/upasanat/domains/upasanatv.com/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo-premium-temp/frontend/class-twitter.php on line 495
Magh Mela 2023

Magh Mela 2023: किन्नर अखाड़ा के माघ मेला शिविर का हुआ भूमि पूजन

उपासना डेस्क, प्रयागराज। Magh Mela 2023 में किन्नर अखाडा के लोवर ओल्ड जीटी रोड स्थित माघ मेला शिविर का भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और उत्तर प्रदेश किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी और प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि सहित अखाड़े के सभी संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में शिष्यों ने भूमि पूजन में भाग लिया।

भूमि पूजन आचार्य योगी सत्यम और आचार्य पवन नंद गिरी ने वैदिक मंत्रों से संपन्न करवाया। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती, उसके प्रचार-प्रसार, लोक कल्याण की कामना और विश्व कल्याण की कामना को लेकर किन्नर संत, महात्मा माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास करते हैं। इस दौरान देश और विदेश से बड़ी संख्या में किन्नर संत, महात्मा और उनके शिष्य माघ मेले में आते है।

भूमि पूजन के दौरान कथा वाचिका साध्वी राधिका वैष्णव चित्रकूट, किन्नर अखाड़ा की महंत एवं प्रयागराज टांसजेण्डर बोर्ड की सदस्य वैष्णवीनंद गिरी, राधिका, शोभा, नैना, निष्ठा,परी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में शिष्य, अंतर्राष्ट्रीय मूंछ नर्तक व समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

comments

Upasana Desk

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।

error: Content is protected !!