जय श्री राम | ॐ नमः शिवाय | हर हर महादेव

मिशन शक्ति-5.0 के तहत प्रयागराज में निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान आयोजित

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को केंद्र में रखते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में रोटरी क्लब, इलाहाबाद के सहयोग […]

मिशन शक्ति अभियान 5.0: अलोपशंकरी देवी शक्तिपीठ में नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण अभिलेख प्रदर्शनी

प्रयागराज में मिशन शक्ति का विशेष आयोजन प्रयागराज में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को अलोपशंकरी देवी शक्तिपीठ में महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का संचालन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने […]

प्रयागराज का फाफामऊ पुल हल्के वाहनों के लिए फिर से खुला

प्रयागराजवासियों को मिली बड़ी राहत प्रयागराज शहर और गंगा पार के इलाकों—जैसे कौड़िहार, होलागढ़, मऊआइमा और फाफामऊ—के बीच रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मरम्मत कार्य के चलते 9 सितंबर से बंद फाफामऊ पुल अब कार, दोपहिया और तिपहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। […]

सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL पर केंद्र की बड़ी कार्रवाई, FCRA लाइसेंस रद्द

केंद्र सरकार ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL (Students Educational and Cultural Movement of Ladakh) का FCRA पंजीकरण रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय ने यह कदम विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के कथित उल्लंघन और राष्ट्रीय हित के खिलाफ गतिविधियों की आशंका को देखते हुए उठाया। गृह मंत्रालय की […]

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 15 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, अवैध कब्जे तथा अन्य गंभीर मामलों की शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 02 प्रकरण जनपद कौशाम्बी से संबंधित […]

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं, जलापूर्ति और सड़क निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को मेजा और कोरांव तहसील क्षेत्रों में विकास कार्यों का व्यापक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा, जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों, गौ-आश्रय स्थल कपूरी, निर्माणाधीन आईटीआई पथरपाल–कोरांव तथा कपूरी–बेलहट सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था, जलापूर्ति की […]

महाकुंभ ऑफ बुक्स : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया चौथे गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन

किताबों और साहित्य के महाकुंभ का आगाज़ आज लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ। चौथे गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव 20 से 28 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह […]

नवागत मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल का पहला संगम दौरा, पितृपक्ष अमावस्या व माघ मेला तैयारियों का लिया जायजा

प्रयागराज। नव नियुक्त मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने चार्ज संभालने के बाद शुक्रवार को संगम क्षेत्र का पहला निरीक्षण किया। उन्होंने पितृपक्ष की अमावस्या तिथि के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट, रामघाट और अन्य घाटों पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट […]

गोल्डन लायंस जिला A5 की नई कार्यकारिणी का गठन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में गोल्डन लायंस जिला A5 की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। मल्टीपल उपाध्यक्ष-2 एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू वर्मा ने नई टीम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में प्रियंका को अध्यक्ष, पूनम सिंह को सचिव तथा तनु रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य […]

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी लाने के निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद प्रयागराज में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लिए ठोस और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों […]

शिक्षाविद स्व. माधवेन्द्र नारायण सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक शिक्षाविद स्व. माधवेन्द्र नारायण सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राम लखन चैरिटेबल ट्रस्ट, कमला ग्राम विकास संस्थान एवं श्री नारायण समाज कल्याण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में डॉ. […]

प्रयागराज मण्डल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत

स्वच्छता शपथ लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ाया स्वच्छ भारत का संकल्प भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ प्रयागराज मंडल में सोमवार को स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री नवीन प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता […]