नासिक महाकुंभ, साध्वियों ने किया शाही स्नान का बहिष्कार

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को कुंभ का पहला शाही स्नान शुरू हो गया। शाही स्नान पहले त्र्यंबकेश्वर में तड़के 4.15 बजे से कुशावर्त कुंड में शुरू हुआ। परंपरा के अनुसार स्नान की शुरुआत त्र्यंबकेश्वर में जूना अखाड़ा ने की। उसके बाद निर्वाणी अखाड़ा रामकुंड में उतरा। उधर, महिला साधुओं ने शाही स्नान का बहिष्कार कर दिया है। साध्वी त्रिकाल भवंता ने बताया कि उन्होंने साध्वियों के स्नान के लिए अलग जगह की मांग की थी, जो नहीं पूरी की गई। इस वजह से यह फैसला लिया गया। भवंता ने आरोप लगाया कि कुछ साधुओं के दखल की वजह से साध्वियों को अलग से स्नान की इजाजत नहीं मिली।

1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे
नासिक व त्र्यंबकेश्वर में 80 लाख से 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे। 13 सितंबर को दूसरा शाही स्नान है। वहीं तीसरा और अंतिम शाही स्नान 18 सितंबर को होगा। हर बारह साल में लगने वाले नासिक कुंभ 25 सितंबर तक चलेगा। अब तक 7 शैव अखाड़ों ने त्र्यंबकेश्वर में शाही स्नान कर लिया है।

सुरक्षा इंतजाम कड़े
त्र्यंबकेश्वर में तड़के 3.30 बजे से साधु-संतों की टोलियां कुशावर्त कुंड के लिए जुलूस के रूप में निकली और 4.15 बजे से स्नान शुरू हुआ। इलाहाबाद में हुए कुंभ के दौरान पिछली बार मची भगदड़ और उसमें कुछ लोगों के मारे जाने की घटना के बाद प्रशासन इस बार ज्यादा सतर्क है। जानकारी के मुताबिक नासिक में महाराष्ट्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के करीब 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 300 सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। एक खास कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें टॉप ऑफिसर्स पूरे क्षेत्र की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जुलूस के आने-जाने का अलग-अलग रखा गया है। जुलूस के समय अन्य लोगों को इस रास्ते से निकलने नहीं दिया गया। साधुओं के स्नान के बाद ही आम लोगों को स्नान की अनुमति दी जाएगी।

तीन घाट अतिरिक्त
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने नासिक में 7 और त्र्यंबकेश्वर तीन अतिरिक्त घाटों की व्यवस्था की है। शहर में दाखिल होने वाले वाहनों को शहर से 15 से 20 किलो मीटर दूरी पर रोका जाएगा। तीन हजार बसों का इंतजाम किया गया है। लाउड स्पीकर से हिंदी और मराठी में अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं।

 

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You