महाकाल में दीपोत्सव का बना नया विश्व रिकॉर्ड

उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा; 10 मिनट में 14 हजार लोगों ने जलाए 11.71 लाख दीये

उज्जैन: भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। इन्हें 14 हजार लोगों ने जलाया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए थे। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन नगरी फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हुआ। सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई। • राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। उज्जैन में आतिशबाजी भी की गई। सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार भी किया।

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You