चित्रगुप्त कल्याण समिति 21 अक्टूबर को आयोजित करेगी विशाल चित्रगुप्त पूजा

उपासना डेस्क नोएडा: कायस्थ समाज उत्थान को प्रतिबद्ध चित्रगुप्त कल्याण समिति ने भगवान चित्रगुप्त का प्रसार व कायस्थों को एकता के सूत्र में पिरो रही नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के सानिध्य से इस बार पारम्परिक चित्रगुप्त पूजन को भव्य रूप देने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आगामी 21 अक्टूबर को सामूहिक कलम दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना के साथ शुरू होने वाली इस चित्रगुप्त की पूजा की आवश्यक तैयारियां समिति अध्यक्ष राकेश अम्बष्ठ की अगुवाई में गत सप्ताह से योजनाबद्ध तरीके से की जा रही हैं।चंद्रशेखर आजाद पार्क बी ब्लॉक शालीमार गार्डन एक्स 2 साहिबाबाद, गाजियाबाद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में चित्रांश नन्ही प्रतिभाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनभावन व शानदार प्रस्तुति के बाद सहभोज किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन अगली सुबह विशाल जनसमूह की उपस्थिति में मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा।

Comments

comments

error: Content is protected !!
Open chat
Hi, Welcome to Upasana TV
Hi, May I help You