Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/upasanat/domains/upasanatv.com/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo-premium-temp/frontend/class-twitter.php on line 495
News

सीतापुर में हुई भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति की भव्य स्थापना

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तरप्रदेश के सीतापुर में चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापित कर माहौल चित्रगुप्तमयी बना दिया।भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर स्तुति के साथ श्री गणेश हुए इस एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन चित्रगुप्त आरती के साथ हुआ।

गत दिवस फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त पर सीतापुर पुलिस सिविल लाइन्स स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सम्पूर्ण मानव जाति का लेखा जोखा रखने वाले धर्महरि भगवान चित्रगुप्त मूर्ति की स्थापना की गयी।प्रातः से हो रही तैयारियों के बाद स्थापित मूर्ति के बाद चित्रांशों ने चित्रगुप्त अर्चना के साथ मंदिर में आस्था का श्री गणेश किया।उसके बाद भंडारा लगा प्रसाद वितरण किया गया।शाम के समय भगवान चित्रगुप्त आरती की गयी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, के बी श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, रमेश श्रीवास्तव, हर्षित लोचन, मंजू लोचन, विजय, कुलदीप, वीरेंद्र सक्सेना, प्रेम विहारी, किरण श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव समेत तमाम चित्रगुप्त भक्त उपस्थित रहे।

Comments

comments

Upasana Desk

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।

error: Content is protected !!