Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/upasanat/domains/upasanatv.com/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo-premium-temp/frontend/class-twitter.php on line 495
News

चित्रगुप्त मन्दिर लखीमपुर पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव

उपासना डेस्क, नोएडा।लखीमपुर स्थित चित्रगुप्त मन्दिर में धर्महरि श्री चित्रगुप्त मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर क्षेत्रीय श्रद्धालुओ ने आस्था समर्पण के साथ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।भक्ति के रंग में सराबोर चित्रगुप्त भक्तो ने विशाल भंडारा लगा कर लोगो की सेवा का पुण्य लाभ लिया।

मालूम हो कि बीते साल आज की तारीख नवरात्रि के माता कुष्मांडा देवी समर्पित पावन दिन लखीमपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर भगवान चित्रगुप्त व मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना संयुक्त रूप से की गई थी, कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद मा. आर के सिन्हा, स्थानीय नगरपालिका समेत डॉ ईरा श्रीवास्तव व सैकड़ो चित्रगुप्त भक्त सक्रिय रूप से उपस्थित थे।इससे पूर्व कलम दवात चौराहा के निकट शहपुरा कोठी स्थित चित्रगुप्त मन्दिर का जीर्णोद्धार कर सुन्दर व भव्य स्वरूप दिया गया था।तब से चित्रगुप्त भक्तो ने चित्रगुप्तवार(गुरुवार) को पारम्परिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की सांध्य स्तुति आरम्भ कर दी थी।

एक वर्ष पूरा होने पर चित्रगुप्त मन्दिर पर आयोजित इस विशाल वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हवन के साथ हुआ।पूजन ,स्तुति व चित्रगुप्त वंदना के बाद चित्रगुप्त भक्तो ने विशाल भंडारा लगा कर क्षेत्रवासियों की सेवा की।प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओ का स्वागत करते हुए आयोजन समिति के सौरभ सिन्हा ने बैच लगाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर लखीमपुर नगरपालिका अध्यक्षा डॉ ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि कलम के पुजारी हमेशा देशहित व समाजहित में आगे आये हैं।समय समय पर चित्रांशों ने सर्व समाज हित के लिए अथक प्रयास किये हैं।

Comments

comments

Upasana Desk

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।

error: Content is protected !!