जय श्री राम | ॐ नमः शिवाय | हर हर महादेव

आस्था की अलख जला रहा है अर्पण का धर्म समर्पण

प्रकाशित: January 29, 2018

उपासना डेस्क, ग्रेटर नॉएडा: अखंड भक्तिसत्संग यात्रा अभियान के तहत वृंदावन के अर्पण सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा सूरजपुर श्रीमद भागवत कथा के बाद कल 30 जनवरी को हरियाणा के सिरसा स्थित नीमला गांव में साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जाएगा।श्री कृष्णा गौ सेवा समिति के सहयोग से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय कथाकार नरेंद्र माधव ने दी।

श्री माधव ने आस्था से भरे अगले कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया हनुमानगढ़ जं स्थित अशोक वाटिका में 11 फरवरी से 18 फरवरी और गऊशाला रोड सनातन धर्मशाला स्थित सत्संग भवन में 21 फरवरी से 28 फरवरी तक साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे।इन धार्मिक कार्यक्रमों में कलशयात्रा, भागवत कथा, पुण्य आहुति, भंडारा के साथ साथ ईश्वरी ज्ञान पर प्रकाश डाला जाएगा।